Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: भार्गव कैंप व भोगपुर में छापेमारी, चंडीगढ़ मार्क... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 522 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, रिमांड पर 9mm जुगाना पिस्टल ... पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों की हड़ताल रद्द: रक्षाबंधन पर सामान्य रूप से दौड़ेंगी बसें, वित्त मंत... लुधियाना के साहनेवाल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरो... पंजाब बंद के दौरान जालंधर में बवाल: DC दफ्तर की दीवार फांदकर निकले कर्मचारी, पुलिस के साथ धक्का-मुक्... बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जु... हरियाणा विधानसभा में जोरदार हंगामा: स्पीकर ने आदित्य सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस विधायकों को किया 'ने... 'गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है'; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपो... भिवानी: सैलून संचालक रविंद्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या; बचाने आए दो साथी जख्मी, प्रेमिका के भाइयो... भिवानी के कन्या स्कूल में शिक्षक ने की आत्महत्या: क्लास लेने के बाद छत के कमरे में खाया जहर और लगाया...

सोमवती अमावस्या पर पिंडदान का क्या है सही नियम, पितरों को ऐसे दिलाएं मुक्ति!

44

हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या एक विशेष दिन माना जाता है. इस दिन पितरों का श्राद्ध करने और पिंडदान देने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन किए गए पिंडदान से पितरों को मुक्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. सोमवती अमावस्या के दिन पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और लोगों को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसके अलावा जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी और 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी. सोमवती अमावस्या 2 सितंबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी. यह भाद्रपद माह की पहली अमावस्या होगी. इस तिथि पर पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से जीवन के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं.

पिंडदान का सही नियम

  • पितरों के मुक्ति के लिए पिंडदान करने से पहले स्नान करके सफेद रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • सूर्योदय के समय पिंडदान करना शुभ माना जाता है. इसलिए सूर्य निकलने के बाद ही पिंडदान करें.
  • फिर एक साफ स्थान पर पितरों की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें और पितरों को जल अर्पित करें.
  • गाय के गोबर आटा, तिल और जौ से पिंड बनाकर पितरों को अर्पित करें.
  • गाय के गोबर से पिंड बनाकर पितरों के नाम का श्राद्ध कर नदी के बहते जल में प्रभाहित करें.
  • सोमवती अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए ब्राह्मणों को दान देना बहुत ही शुभ माना जाता है.
  • दान में तिल, काले तिल, जल, दही, शहद, गाय का दूध, गंगाजल, वस्त्र, अन्न, आदि शामिल करें.
  • पितृदोष निवारण के लिए पिंडदान करते समय मंत्रों का जाप करें और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर किसी के परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है तो उनके रिश्तेदार भी पिंडदान कर सकते हैं. नदी के किनारे, धार्मिक स्थल पर जाकर पिंडदान किया जा सकता है. साल में एक बार सोमवती अमावस्या पर पिंडदान करना जरूरी होता है.

अगर पितृ दोष बहुत अधिक हो तो ज्योतिषी की सलाह से एक से अधिक बार भी पिंडदान किया जा सकता है. पिंडदान करते समय शुद्ध मन से पितरों को याद करें. पिंडदान के बाद ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और पिंडदान के बाद दान जरूर करें.

पिंडदान करने से पहले किसी पंडित से सलाह लेना उचित होता है. पिंडदान के दौरान सभी नियमों का पालन करना जरूरी है, क्योंकि पितरों को मुक्ति दिलाने के लिए पिंडदान एक पवित्र कर्म है. इस दिन पितरों को याद करके और उन्हें श्रद्धांजलि देकर हम उनके आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही पितृ दोष से मुक्ति भी पा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.