Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ...

11 बच्चे और दो पत्नी…जानें उस शख्स की कहानी जिसे इजराइल ने 10 महीने बाद गाजा की सुरंग से बचाया

41

इजराइल सेना ने मंगलवार को गाजा में एक खास ऑपरेशन कर इजराइली बंधक फरहान अल-कादी को रिहा कराया है. अल-कादी 10 महीने गाजा की टनल में रहने के बाद बाहर आए हैं. इजराइल सेना के इस सफल ऑपरेशन और अल-कादी की रिहाई पर पूरे इजराइल में खुशी का महौल है, लेकिन अल-कादी के परिवार से ज्यादा कोई खुश नहीं है. उनकी खुशी का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे हॉस्पिटल गेट से उनके ट्रीटमेंट रूम तक भागते हुए पहुंचे.

इजराइल सरकार के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर की गई एक वीडियो में अल-कादी के भाई ने कहा, “मैं इस फीलिंग को बयान नहीं कर सकता हूं, ये दूबारा जन्म लेने से भी अच्छी है.”

52 साल के अल-कादी इजराइली मुस्लिम और बेदौइन समुदाय के हैं जो दक्षिणी इजरायल में राहत के पास एक गांव से ताल्लुक रखते हैं. खबरों के मुताबिक जब उनका अपहरण किया गया, तब वह एक छोटे से इजराइली किबुत्ज़ में एक निहत्थे गार्ड के रूप में काम कर रहे थे.

परिवार में 11 बच्चे और 2 पत्नी

अल कादी का परिवार उनके बंधक बनाए जाने के बाद से बेहद परेशान था. उनके परिवार के एक सदस्य अबु सुहैबान ने बताया कि उनके अपहरण के बाद से ही पूरा परिवार उनके इंतजार में था. अल कादी के 11 बच्चे हैं और दो पत्नी हैं. हम हर दिन उनके वापस लौटने की दुआ कर रहे थे.

जिस बेदौइन समुदाय से अल-कादी आते हैं, वे अरब का रेगिस्तानों में रहने वाला एक ट्राइब है. इस समुदाय को इजराइली नागरिकों की तरह सेना में भर्ती होने की अनुमति नहीं है, पर ये सेना के कामों को वॉलंटियर कर सकते हैं.

इजरायल के नेशनल लाइब्रेरी के मुताबिक इजराइल में लगभग 250,000 बेदौइन हैं, जिनमें से कई ऐसे शहरों में रहते हैं जिन्हें अभी तक मान्यता नहीं मिली है, जबकि कई दूर-दराज के गांवों में रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का कहना है कि बेदौइन समुदाय के साथ इजराइल में भेदभाव होता है और उनको उनके इलाकों से बाहर निकालने का डर बना रहता है.

हमास के पास अभी कितने बंधक?

हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल में घुसकर हमला किया था और करीब 250 इजराइलियों को बंधक बना लिया था. जिसमें अधिकतर बंधकों को पिछले संघर्ष विराम और कई ऑपरेशन्स में रिहा करा लिया गया है.

इजराइली प्रधानमंत्री ऑफिस और होस्टेजेस एंड मिसिंग फैमली फोरम के डेटा के मुताबिक, अल-कादी की रिहाई के बाद करीब 104 बंधक हमास के पास हैं. इनमें से 34 बंधकों के मरने की आशंका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.