Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP: आधी मूंछ काटी, महिलाओं ने मारे डंडे… बकरी चोर को दी गांववालों ने तालिबानी सजा

52

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में गांववालों ने दो युवकों को बकरी चुराते पकड़ लिया. इसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. यही नहीं, दोनों चोरों को बैठाकर उनकी आधी मूंछ काट दी. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उनसे पूछताछ कर रही है.

घटना देहरी गांव की है. यहां के विष्णु गुर्जर, भगवती बाई व राधेश्याम जंगल में बकरियों को चरा रहे थे. कुछ देर के लिए बकरियों को वहीं छोड़कर तीनों वहां से चले गए. इसी बीच,दो चोर मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने एक बकरी उठा ली और भागने लगे. तभी गांववालों ने देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. उन्होंने चोरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे तेजी से भाग रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बकरी चोर की जानकारी कुछ लोगों ने नजदीकी गांव लालपुरिया में दे दी.

गांववालों ने चोरों को पकड़ा

लालपुरिया गांव में पहले से ही लोग खड़े थे. चोर जब बकरी लेकर भाग रहे थे, गांववालों ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद चोरों के पास से बकरी को अपने कब्जे में ले लिया. पीछे से देहरी गांव के लोग भी आ गए. फिर गांववालों ने चोरों की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उन्हें बिठाकर उनके बाल काटे गए और आधी मूंछ काटकर पुलिस को सूचना दी. वहीं, इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला चोरों को डंडे से मारती दिखती है. इस पूरी घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि गांववालों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए था. चोरों को सीधे पुलिस को सौंप देना चाहिए था. उनके साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए थी.

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को पकड़कर थाने ले आई. इसके बाद दोनों ही चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि हाल के महीनों में राजस्थान की सीमा से सटे राजगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चोरी के कई मामले सामने आए हैं. साथ ही खेत से पानी की मोटर चोरी की भी घटनाए हुई हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन चोरियों में भी कहीं इन्हीं दोनों का तो हाथ नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.