Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

कृष्ण जन्माष्टमी पर मणिमहेश डल झील में 1 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

72

भरमौर: श्री मणिमहेश यात्रा के कृष्ण जन्माष्टमी के छोटे स्नान के लिए लगभग 1 लाख से अधिक लोगों ने मणिमहेश डल झील पहुंचे। भारी बारिश व कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। ठंड के चलते जो यात्री डल झील पहुंच गए थे वह वापस लौटना शुरू हो गए। इस बार की मणिमहेश यात्रा में प्रशासन ने पंजीकरण की व्यवस्था की हुई है जिससे यात्रियों की सही संख्या का पता चल रहा है।

एडीएम भरमौर कुलवीर राणा ने बताया कि बेशक अभी से यात्रा शुरू हुई है और लोगों का निरन्तर आवागमन जारी है, लेकिन जनमाष्टमी के पर्व पर सोमवार तक लगभग 1 लाख से अधिक यात्री मणिमहेश पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अभी 11 सितम्बर तक यात्रा चलेगी। मौसम ठीक रहता है तो यात्रियों की संख्या में अवश्य बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.