Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लेखपाल पर लीजिए एक्शन, नहीं तो तोड़ देंगे हाथ-पैर… SDM से बोले BJP विधायक

21

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सदर विधायक फोन पर स्थानीय लेखपाल को धौंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद विधायक ने एसडीएम को भी कॉल करके लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. विधायक रत्नाकर मिश्रा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में ही विधायक के पास ग्रामीण ने लेखपाल के खिलाफ घूस लेने और गाली-गलौज का आरोप लगाया. शिकायत के बाद ही विधायक ने दोनों अधिकारियों से फोन पर बात की.

काम के बदले मांगता है पैसा

नीरज ने विधायक को बताया कि लेखपाल काम के नाम पर पैसा मांगता है और एक कांटे वाली मछली की डिमांड करता है. अगर कोई ये नहीं दे पाता है तो नशे में धुत होकर फोन पर बात कर गंदी-गंदी गालियां देता है. इसका नीरज के पास ऑडियो क्लिप भी है जिसे उन्होंने विधायक को सुनाया भी. ऑडियो क्लिप सुनकर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा भड़क गए. उन्होंने पहले लेखपाल को फोन लगाया और कहा कि होश में रहिए, ज्यादा दारु पीना बंद कीजिए समझ रहे हैं न. विधायक ने आगे कहा कि जिस तरह से गाली बके हो यह तुम्हारे हित में नहीं है. जनता की सेवा के लिए हो. जो पीड़ित को ऑडियो में बोले हो वह सब रिकॉर्ड है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.