Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियां, बाल-बाल बचा पति-पत्नी और बच्ची

25

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक परिवार पर दनादन गोलियां चला दी। घटना में पति-पत्नी और बच्ची बाल-बाल बच गए। घटना मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की नैनागढ़ रोड स्थित बजरंग सीमेंट वाली गली की है। घटना के बाद परिवार दहशत में है। परिवार ने पुलिस को आवेदन दिया है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हो पाया है।

फरियादी संतोष शर्मा ने बताया कि बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर घर के बाहर आए और कट्टे से ताबड़तोड़ चार फायर कर दिए। अचानक हुए हमले में बाहर वाले कमरे के अंदर सो रहे पति पत्नी और बच्ची बाल बाल बच गए। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया और रात जागकर काटी। जब आज पीड़ित सिटी कोतवाली थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज न करते हुए आवेदन ले लिया। संतोष शर्मा ने बताया कि उसके पुत्र से निखिल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी गोपालपूरा मुरैना की रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उक्त वारदात को अंजाम दिया गया है l

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.