Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी... Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स...

बंटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश देख रहे हो ना… योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

42

आज यानी 26 अगस्त को पूरा देश जन्माष्टमी का त्योहार मना रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे और यहां एक बड़ा बयान दिया. हिंदुओं से उन्होंने कहा कि हम सबको एक रहना होगा. अगर बंटेंगे तो कटेंगे. उन्होंने बांग्लादेश में हाल में बिगड़े हालातों से सीख लेने की बात की. सीएम योगी ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष को दुनिया की हर चीज दिखाई देती है, लेकिन पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार नहीं दिखाई देता.

सीएम योगी ने कहा कि आगरा के कण कण में कन्हैया का वास है. यहां कला है, आस्था है, समर्पण है और विश्वास है. ये ही राष्ट्र निष्ठा बढ़ाती है. हमें समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा. दुर्गादास राठौड़ का यही संकल्प था. सबसे बड़ी सत्ता के सामने जमींदारों के लिए घुटने टेक दिए थे. उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है दुर्गादास का नाम मारवाड़, एमपी में अमर है. हमें महापुरुषों का नाम याद रखना होगा. योगी ने कहा कि बांग्लादेश से सबक सीखिए, एक रहना है बंटना नहीं है. बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे.

इसके बाद वो मथुरा भी पहुंचे और लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हुई हिंसा का भी जिक्र किया. सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं क्योंकि उन्हें भय है कि अगर वह बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे, उनके पैरों की जमीन जिस पर वह खड़े हैं वह अंगारे उन्हें ही जलाते दिखाई देंगे. इसलिए वह मौन हैं, इस पर बोल नहीं सकते.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.