Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली-NCR में बारिश, पहाड़ों पर रेड अलर्ट; जानें 10 राज्यों में कैसा होगा आज का मौसम

127

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान मध्य प्रदेश तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली एनसीआर में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो भी रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. उधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश में तो पहले से ही हो रही लगातार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है.

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है. इन तीन दिनों तक दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो सकती है. इसी प्रकार गुजरात में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. खासतौर पर अहमदाबाद, भरूच, नर्मदा, वडोदरा, डांग, तापी, दाहोद और पंचमहल में भी बारिश की वजह से मुश्किलें हो सकती हैं. इसी प्रकार कच्छ और सौराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा है.

मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट

हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मछुवारों को अगले पांच दिनों तक समुद्र में ना जाने की अपील की है. उधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पालघर, ठाणे और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में भारी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी आज हो सकती है बारिश

इसी प्रकार तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है. इसी प्रकार जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने की संभावना है. गनीमत है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.