Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

कांग्रेस के डेटा एनालिस्ट ने UPS का किया स्वागत, कही ये बात

46

केंद्र सराकर ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर मुहर लगा दी है. सरकार के इस फैसले का कई संगठनो और केंद्रीय कर्मचारियों ने स्वागत किया. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं इस पर सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि जैसे पहले होता था, वैसा ही होना चाहिए. रिटायर कर्मचारियों को उनकी सैलरी के आधार पर पेंशन मिलनी चाहिए. सरकार को 50 फीसदी नहीं बल्कि 100 फीसदी पेंशन देनी चाहिए. लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता और प्रोफेशनल्स कांग्रेस व डेटा एनालिटिक्स के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया कि सरकार का ये कदम स्वागत करने वाला और विवेकपूर्ण है.

शशि थरूर के बाद अखिल भारतीय व्यावसायिक कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभालने वाले प्रवीण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश में सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन मूल रूप से बहुसंख्यक गरीबों पर एक टैक्स है. इसका भुगतान एलीट अल्पसंख्यकों को करना होता है. इसलिए 2013 में ओपीएस को एनपीएस में सुधारा गया. लेकिन एनपीएस ने रिटायर परवारों के लिए उसमें न्यूनतम राशि का आश्वासन नहीं दिया था.

ऐसे समझाई यूपीएस स्कीम

आगे उन्होंने यूपीएस को समझाते हुए लिखा कि अब इस योजना में एनएसपी और न्यूनतम गारंटी दोनों ही दी जा रही हैं. इसलिए सरकार का ये कदम विवेकपूर्ण और स्वागत योग्य है. जहां एक तरफ कांग्रेस के कई नेता सरकार की इस योजना पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं प्रवीण चक्रवर्ती ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया. इन्हें राहुल गांधी का करीबी नेता माना जाता है. राहुल गांधी ने इनको डेटा एनालिटिक्स विभाग के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त भी किया है.

कौन है प्रवीण चक्रवर्ती

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है. इन्हें कांग्रेस पार्टी के आधुनिकीकरण के लिए पार्टी में लाया गया था. कहा जाता है कि कांग्रेस की शक्ति परियोजना के इन्हीं का दिमाग है. वहीं कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करने वाली न्याय योजना का मसौदा भी इन्होंने ही तैयार किया था. राजनीति में आने से पहले ये थिंक टैंक में एक निवेश बैंकर और एंजेल निवेशक थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.