Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हाजी शहजाद पर कार्रवाई को लेकर MP से दिल्ली तक बवाल, प्रियंका गांधी बोलीं- “बुलडोजर न्याय” पूरी तरह अस्वीकार्य

34

भोपाल : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि देश में “बुलडोजर न्याय” पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव की घटना के एक आरोपी की कोठी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध एवं उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है, लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है।” उन्होंने कहा कि यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।

क्या है मामला

दरअसल ये पूरा मामला तीन दिन पहले छतरपुर में एक थाने पर भीड़ के हमले से जुड़ा है। जहां महाराष्ट्र में एक संत की ओर से की गई कथित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय के बहुत से लोग थाने पर ज्ञापन देने गए और इसी दौरान उनमें से कुछ लोगों ने थाने पर पथराव के साथ हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी के अलावा तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस को त्वरित कारर्वाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस संबंध में लगभग 150 उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने दो दिन पहले मुख्य आरोपी और कांग्रेस नेता हाजी शहजाद के छतरपुर स्थित महलनुमा मकान को ढहा दिया था और महंगी गाड़ियों को भी तोड़ दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.