Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अनूपपुर में नशे में टल्ली होकर डॉक्टर पहुंच गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो

26

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में डॉक्टर की छवि को धूमिल करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वायरल हो रहा है, यह वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा का है। यहां पर पदस्थ एक डॉक्टर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर पहुंच गया। अनूपपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में कार्यरत डॉ. अभिनव सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्यूटी के समय शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर अभिनव सिंह अस्पताल में नशे की हालत में हैं और उसी स्थिति में मरीजों का इलाज करने का दावा कर रहे हैं।

यह वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नशे की हालत में एक डॉक्टर कैसे मरीजों का इलाज कर सकता है? क्या ऐसे हालात में मरीजों को उचित इलाज मिल पाएगा? इस दौरान मौके पर मौजूद एक मरीज ने कहा कि हम इलाज कराने आए थे, लेकिन डॉक्टर की हालत देखकर हैरान हैं।

वहीं इस पूरे मामले पर डॉ. मनोज सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी, कोतमा ने का कहना है कि यह एक बेहद गंभीर मामला है। डॉक्टरों से हम यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे नशे में ड्यूटी करेंगे। मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.