Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Politics: स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद? ईरान में परमाणु ठिकाने के पास जोरदार भूकंप, अमेरिकी हमले की आशंका के बीच बढ़ी हलचल Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र...

मध्य प्रदेश में महू के करीब चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरी, दबने से 5 मजदूरों की मौत, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए

13
महू। महू तहसील समीप ग्राम चोरल में एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिर गई। इसमें दबने से 5 मजदूरों की मौत हो गई । इनके शव निकाल लिए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका था। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। मरने वालों में दो सगे भाइयों के साथ ठेकेदार पवन भी शामि‍ल है।
देर रात का हादसा, पता चला सुबह
मजदूरों के शवों को मलबे से निकाल ल‍िया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है। सुबह फॉर्म हाउस पर अन्‍य लोगों के पहुंचने पर घटना की जानकारी लगी। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से देने के निर्देश दिए हैं।
छत के नीचे सोए थे मजदूर
जानकारी म‍िली है कि सभी मजदूर छत के नीचे ही सोए हुए थे। इंदौर कलेक्‍टर आशीष स‍िंंह के अनुसार मलबे में 5 मजदूर दबे थे। इनके शव निकाल लिए गए हैं। मौके पर पहुंची ग्रामीण एसपी हित‍िका वासल के अनुसार 5 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। उनके अनुसार मलबा हटाया द‍िया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.