Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सीएम डॉ. मोहन यादव फिर कर दी विरोधियों की बोलती बंद! छतरपुर की कार्रवाई पर सवाल उठाने वालों को दे दिया ऐसा जवाब

28

भोपालः छतरपुर के सिटी कोतवाली थाने पर हमले के बाद आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर अब देशभर में सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी नेता मध्यप्रदेश सरकार को निशाने पर रखकर लगातार बयान दे रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने विपक्षी नेताओं के बयान का जवाब दिया है। सीएम यादव ने कहा कि क़ानून का जो उल्लंघन करेगा, क़ानून उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई करेगा। सरकार का काम समाज में शांति फैलाना है। सरकार असामाजिक तत्वों से निपटने में सक्षम है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कही थी ये बात

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ ने एक्स पर छतरपुर की घटना का जिक्र करते हुए लिखा, ”भाजपा सरकार की मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत का एक और उदाहरण देखिये, मध्य प्रदेश के छतरपुर में मुख्यमंत्री के इशारे पर हाजी शहज़ाद के घर को ज़मींदोज़ कर दिया,जी दुनिया भर में सबका साथ – सबका विकास का नारा लगाते फिर रहे हैं और उनकी राज्य सरकारें बहाना तलाश कर मुसलमानों का घर तोड़ रही हैं, संविधान की शपथ लेने वाली मोदी सरकार इस बुलडोज़र के नीचे हर दिन संविधान को कुचल रही है। जल्द ही इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाऊंगा”।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.