Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गुमाश्ता नगर में होगा झूला महोत्सव, खंडवा रोड पर होगी गोमाता कथा

30

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 27 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। 58 दिनी श्रावण मास में शिव आराधना के विभिन्न अनुष्ठान होंगे। इसके अतिरिक्त पांच दिनी गो कथा भी आयोजित की जाएगी। मानसून चित्रकला प्रदर्शनी भी लगेगी।

– गीता भवन में सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष से बने 13 फीट ऊंचे शिवलिंग के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन भक्तों को होंगे। दर्शन सुबह 7 से रात 10 बजे तक किए जा सकेंगे। देश की 11 पवित्र नदियों के जल एवं पांच ज्योतिर्लिंग की मिट्टी से निर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक पूजन भी किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु प्रतिदिन अभिषेक, दर्शन एवं पूजन के बाद अभिमंत्रित पंचमुखी रुद्राक्ष का प्रसाद भी प्राप्त कर सकेंगे।

– अगर आप अभिनय में रुचि रखते हैं तो एक्टिंग की मास्टर क्लास आपके लिए है। यह तीन दिनी वर्कशाप आनंदम क्लब एंड रिजार्ट पटेल बाग में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगी। इसमें ख्यात अभिनेता रघुवीर यादव प्रशिक्षण देंगे।

– चित्रकला में रुचि रखने वालों के लिए शहर में कला प्रदर्शनी लगाई गई है। देवलालीकर कला वीथिका में मानसून चित्रकला प्रदर्शनी लगी है, जिसका आनंद आप दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक ले सकते हैं।

– लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में 19 अगस्त से 2 सितंबर तक झूला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन शाम 6 बजे से गरुड़, शेषनाग, मत्स्य, अश्व, मंगलगिरी, गज पर श्रीकृष्ण, रंगनाथ, शेषावतार सहित विभिन्न स्वरूप में भगवान के दर्शन होंगे। इस अवसर पर मोरपंख, राखी, पुष्प, हरियाली पवित्रा, सूखे मेवे से शृंगार होगा। वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला द्वारा स्तोत्र पाठ का वाचन, रात 8 से 9 बजे तक भजन होंगे।

– गुमाश्ता नगर स्थित तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान में 20 दिवसीय झूला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन भगवान के अलग-अलग लीलाओं के झूले सजाए जाएंगे। महोत्सव में 7 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे झूला दर्शन होगा।

– खंडवा रोड स्थित अखंड परमधाम आश्रम में 25 से पांच दिवसीय गोमाता कथा आयोजित की जाएगी। कथा देश की सबसे बड़ी पथमेड़ा गोशाला की साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी के मुखारविंद से होगी। कथा प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.