Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा... रायपुर के भाठागांव में दिखा दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप: वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित... महासमुंद के पलसापाली चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 52 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ... संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: भीम राव अंबेडकर चौक से भगवान बिरसा चौक तक... लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात...

टोलकर्मियों ने यात्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़े कपड़े; पैसे के लेन-देन में हुआ था विवाद

61

मध्य प्रदेश के कोलारस थाना में आने वाले गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे के पास पूरनखेड़ी टोल प्लाजा विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. यहां टोलकर्मी या तो किसी के साथ जमकर मारपीट कर देते हैं, या फिर दूसरे कारणों से भी इसकी चर्चा होती रहती है. इसी बीच गुरूवार को टोल प्लाजा के कर्मचारियों का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में टोलकर्मी यात्रियों को बेल्टों से दौड़ा- दौड़ा कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में एक कार में सवार होकर करीब चार लोग गुना की तरफ से आ रहे थे. उसी समय लोगों से टोल पर भुगतान को लेकर पहले तो यात्रियों और टोलकर्मियों के बीच बहस हुई और उसके बाद टोलकर्मियों ने एकसाथ मिलकर कार सवार यात्रियों की बेल्ट, लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी.

टोलकर्मियों की बढ़ी दबंगई

वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, टोलकर्मियों ने कार सवार युवकों को थाने में शिकायत दर्ज कराने तक नहीं जाने दिया. लोगों ने बताया कि टोल प्लाजा के कर्मचारी आए दिन किसी न किसी यात्री के साथ गुंडागर्दी करते हैं. इसके कारण पहले भी टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर कई एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन उनकी गुंडागर्दी अभी तक बंद नहीं हुई है और न ही इस तरह की घटनाएं कम हो रही हैं.

इस पूरे मामले में लुकवासा चौकी प्रभारी शिखा तिवारी का कहना है कि टोल प्लाजा पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हमारे पास इस मामले में कोई शिकायतकर्ता शिकायत करने नहीं आया है, पर हमने वीडियो के आधार पर जांच कराई तो पता चला कि टोल के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ था. वीडियो में लोगों को जमकर कूटा गया. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई शियतकर्ता आएगा तो कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अभी इसकरो लेकर किसी तरह की कार्रवाई की बात उन्होंने नहीं बताई है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.