Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

भिंड में नदी में बहे दोनों जवानों के मिले शव, रेस्क्यू के दौरान पलट गई थी नाव..

46

भिण्ड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचौँगरा में 21 अगस्त को शाम 5:30 बजे कुंवारी नदी रपटा पर एक रेस्क्यू के दोरान वचाव करने गए दल के 2 एसडीआरएफ़ जवान हरदास चौहान और प्रवीण कुशवाह नदी के भंवर व बहाव तेज होने के कारण लापता हुए, जिसके लिए देर रात्रि तक बचाव कार्य के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया जिस में सफलता न मिलने पर अलसुबह रात्रि में ग्वालियर से उपलब्ध एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़ टीम व पुलिस बल द्वारा नदी के दोनों तरफ निरंतर पैदल निगरानी कर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया जिसमें रेस्क्यू के दौरान मौक़े से क़रीब10 किमी दूर कनावर के नज़दीक हरदास चौहान का शव मिला।

वहीं कनावर से 3 किलोमीटर आगे ग्राम श्योडा में ऑपरेशन के दौरान प्रवीण कुशवाह का शव मिला है। ग्वालियर से आई NDRF की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि 40 से ज्यादा जवान नदी के साथ थी किनारो और घटना स्तर से 5 किलोमीटर के दायरे पर खोजबीन कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने दोनों जवानों के परिवार को 25 – 25 लख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बुधवार को रेस्क्यू टीम के साथ बोट पर जाने वाले दिलीप ने बताया कि नदी के बीच में जब पहुंचे थे तो भंवर में बोट फंस गई थी और उसका इंजन बंद हो गया, डूबने से बचने के लिए चारों लोग नदी में कूद गए लेकिन तेज बहाव में फंस गए। थोड़ी देर बाद भंवर की चपेट में आ गए राहुल राजोरिया को रस्सी के सहारे बोट पर दिलीप ने चढ़ा दिया था लेकिन प्रवीण और हरिदास पानी में ही रह गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.