Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

छतरपुर में पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ थाने पर किया था पथराव, अब घर पर चला बुलडोजर

44

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बीते दिनों थाने पर हुए पथराव के बाद बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. यहां हिंसा के मुख्य आरोपी शहजाद हाजी के घर पर ये बुलडोजर एक्शन लिया गया है. मौके पर भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है. एक धार्मिक टिप्पणी के बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी थी जिसकी शिकायत करने गए लोगों ने पुलिस थाने का घेराव किया था. लेकिन वहां हालात बिगड़ गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई जिसमें थाना प्रभारी के साथ तीन और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे.

छतरपुर सिटी कोतवाली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की थी. इस हमले में थाना प्रभारी अरविंद कुजूर, अपर कलेक्टर का गनमैन सहित एक पुलिसकर्मी घायल हुए थे. एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक्शन की बात की थी. सीएम मोहन आगे कहा कि मैंने पुलिस के उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो. प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे यही हमारी प्राथमिकता है.

रामगिरी महाराज के बयान पर थी नाराजगी

महाराष्ट्र में रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर गलत टिप्पणी की थी जिसके बाद सिटी कोतवाली में आवेदन देने अंशुमन इस्लामिक कमेटी के लोग इकट्ठा हुए थे. रामगिरी महाराज के ऊपर एफआईआर और उन को फांसी देने की मांग करते हुए भीड़ ने नारे लगाए थे. अचानक मुस्लिम समुदायों ने थाने का घेराव करने के बाद पुलिस पर पथराव कर दिया और कोतवाली में घुसकर तोड़फोड़ की. घटना की सूचना जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को मिली सभी कोतवाली पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.

घायल हुए थे तीन पुलिसकर्मी

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग की और गेट बंद कर दिया. मेन गेट बंद देखकर भीड़ ने पथराव कर दिया. पथराव में थाना प्रभारी अरविंद कुंजर, आरक्षक भूपेन्द्र कुमार और एएसपी के गनमैन राजेंद्र चढ़ार घायल हुए हैं. टीआई अरविंद कुंजर का आईसीयू में इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और पूरे शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला. इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया. अब आरोपियों के ऊपर बुलडोजर एक्शन हुआ है. इस मामले में अबतक 46 आरोपियों के ऊपर नामजद एफआईआर दर्ज करवाई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.