Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

हैकर्स का ‘बाप’ निकला Google, यूट्यूब अकाउंट हैक होने के बाद अब कर पाएंगे रिकवर

15

कल्पना कीजिए कि सुबह आप उठे और आपको पता चले कि सालों से की हुई मेहनत से बनाया Youtube Account किसी ने हैक कर लिया है, तो आप क्या करेंगे? हैकर्स सिर्फ उन अकाउंट्स को अपना निशाना बनाते हैं जो यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं और जिनका सब्सक्राइबर बेस भी काफी ज्यादा है. हैक करते ही हैकर्स सबसे पहले अकाउंट का कंट्रोल हाथों में लेते हैं और फिर सबसे पहले अकाउंट का नाम चेंज कर देते हैं और अकाउंट पर जो भी कंटेंट होता है उसे डिलीट कर देते हैं.

ये सब एक भयानक सपने जैसा लगता है, लेकिन असल में अब तक बहुत से कंटेंट क्रिएटर्स हैकर्स की इस चाल से गुजर चुके हैं. कंटेंट क्रिएटर्स को इस तरह की परेशानी से बचाने के लिए Google ने एक तगड़ा सेफ्टी फीचर यूट्यूब में जोड़ा है. गूगल ने यूजर्स की सेफ्टी के लिए नया ट्रबलशूटिंग टूल तैयार कर लिया है जो खासतौर से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मेहनत से कंटेंट तैयार करते हैं और जिन्हें लगता है कि उनका अकाउंट हैक हुआ है.

Google AI Tool: कैसे करेगा काम?

अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक हुआ है तो आप इस एआई टूल को यूट्यूब हेल्प सेंटर से एक्सेस कर सकते हैं. ये टूल यूजर-फ्रेंडली है और आपको हर स्टेप पर गाइड करता है कि आपको रिकवरी प्रोसेस में कैसे-कैसे आगे बढ़ना है.

ये टूल आपको गूगल लॉग-इन सिक्योर रखने में मदद करता है जो अकाउंट का कंट्रोल वापस पाने की चाबी है. इसके बाद अगर हैकर ने आपके अकाउंट का नाम चेंज कर दिया या फिर कंटेंट डिलीट भी कर दिया तो उसे वापस लाने में मदद करता है.

अगर आपको हेल्प सेंटर में ये टूल नहीं मिल रहा तो आप X (ट्विटर) पर @TeamYouTube की मदद ले सकते हैं. गूगल का ये नया एआई टूल यूट्यूब कम्युनिटी यानी यूजर्स की सेफ्टी की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.