Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना Jaipur Accident: जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत... Ancient India: पाषाण युग का रहस्य! कर्नाटक की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने साक्ष्य, हैरान कर देगी ... Chhattisgarh Adventure: बालोद में शुरू हुआ एडवेंचर का धमाका! बैंबू राफ्टिंग से लेकर हॉट एयर बलून तक ... Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर शुरू, यूपी में झमाझम बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की चेताव... Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्...

डेंगू-मलेरिया के अलावा मच्छर के काटने से क्या-क्या होती हैं बीमारियां

25

बारिश के दिनों में शाम होते ही मच्छरों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है और इस वजह से डेंगू और मलेरिया के भी ज्यादा केस देखने को मिलते हैं. इसलिए ही जब भी कोई मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी की बात करे तो सबसे पहले इन दो तरह के बुखारों का ही नाम याद आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मच्छर के काटने की वजह से कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं, क्योंकि अलग-अलग तरह के मच्छर अलग तरह की बीमारियों को जन्म देते हैं.

बरसात में बरसाती कीड़ों के अलावा मच्छर सबसे ज्यादा परेशान करते हैं और सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि इससे न सिर्फ त्वचा पर रैशेज, जलन, दाने, और इचिंग होती है, बल्कि कई बीमारियां भी फैलती हैं, इसलिए मच्छरों से बचाव बेहद जरूरी होता है. तो चलिए जान लेते हैं कि मच्छर से डेंगू और मलेरिया के अलावा कौन-कौन सी बीमारी हो सकती हैं.

चिकनगुनिया का बुखार

डेंगू-मलेरिया के अलावा चिकनगुनिया बुखार के सबसे ज्यादा मामले देखने में आते हैं. ये बुखार एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने के बाद फैलता है, जिसमें बुखार आने का साथ ही हाथ-पैर के जोड़ों में भी काफी दर्द होता है और त्वचा पर चकत्ते, मितली जैसी दिक्कत होने लगती हैं.

इन मच्छरों से फैलता है जापानी इंसेफेलाइटिस

क्यूलेक्स मच्छरों के काटने की वजह से जापानी इंसेफेलाइटिस नाम की बीमारी फैलती है. इसके लक्षणों की बात करें तो शुरुआती तौर पर इसमें भी सिरदर्द, बुखारी जैसे लक्षण ही दिखाई देते हैं. वहीं ये बुखार होने पर किसी भी इंसान के दिमाग पर भी असर होने लगता है.

जीका वायरस की चपेट में आ सकते हैं

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर एडीज की ही एक प्रजाति वाले मच्छरों के काटने से जीका वायरस भी फैलता है. ये मच्छर नम और निचली जमीन पर गर्म इलाकों में पनपते हैं. यह संक्रामक वायरस होता है और गर्भवती महिला के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है.

पीला बुखार भी है डेंगू की तरह ही खतरनाक

डेंगू बुखार की तरह ही पीला बुखार भी काफी खतरनाक होता है. इसमें व्यक्ति को पीलिया हो सकता है और ये बुखार भी एडीज प्रजाति के मच्छर से ही फैलता है. शुरुआती तौर पर सिरदर्द, मसल्स पेन, त्वचा के रंग में पीलापन आदि दिक्कतें दिखाई देती हैं और अगर लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है, जिसमें नाक, और मुंह से ब्लीडिंग भी हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.