Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Action मोड में पंजाब सरकार, बारिश और बाढ़ से निपटने के लिए उठाया ये कदम

37

चंडीगढ़: पंजाब में हो रही भारी बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ प्रबंधन समिति का गठन किया है। पंजाब के सभी जिलों में पहले ही फ्लड कंट्रोल रूम स्थापित किए जा चुके हैं।

वहीं मंत्री बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह खुड्डियां और बरिंदर कुमार गोयल पूरे पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखेंगे। इसके अलावा मंत्री महिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया को कपूरथला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तरनतारन के लिए लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ, जबकि डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सिंह सौंध को फाजिल्का का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और जमीनी स्तर पर चल रहे राहत व बचाव कार्यों का जायज़ा लेंगे। फिरोज़पुर में सतलुज नदी में बाढ़ आने के कारण ममदोट की बीएसएफ चेक पोस्ट पुरानी ग़ज़नी वाला और फिरोज़पुर की बीएसएफ पोस्ट सतपाल पानी की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा नज़दीकी गांव भी पानी में डूब गए हैं। लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। इस समय बीएसएफ मोटर बोट्स के जरिए सीमा की निगरानी कर रही है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोज़पुर शामिल हैं। इसके अलावा तरनतारन और अमृतसर में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है और लोगों को लगातार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.