Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

इंजीनियरिंग कॉलेजों की खाली सीटों पर विद्यार्थी आज से कर सकेंगे आवेदन, एडमिशन के लिए दूसरा चरण शुरू

73

इंदौर। प्रदेशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों से संचालित बीई-बीटेक में प्रवेश को लेकर डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) की काउंसलिंग चल रही है। मंगलवार यानी 20 अगस्त से दूसरे चरण की काउंसलिंग रखी है, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम व कॉलेज के लिए आवेदन कर सकेंगे। डीटीई ने पंजीयन के लिए चार दिन का समय दिया है।

24 अगस्त तक आवेदन करने की प्रक्रिया रखी है। जबकि प्रवेश फार्म में सुधार 26 अगस्त तक किए जा सकेंगे। पसंदीदा कालेजों को सूची में शामिल करने के लिए विद्यार्थियों को 27 अगस्त तक च्वाइंस फीलिंग करने का समय दिया है।

प्राप्त आवेदन के आधार पर विभाग मेरिट सूची तैयार करेगा, जो 28 अगस्त को जारी होगी। फिर विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा कॉलेजों में मेरिट के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। यह सूची तीन सितंबर को आएगी। कालेज मिलते ही छात्र-छात्राओं को छह सितंबर तक फीस जमा करना होगी।

सिर्फ बीई की दो लाख सीटें

प्रदेशभर में 300 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित होते हैं। यहां अकेले बीई पाठ्यक्रम की दो लाख और डेढ़ लाख बीटेक की सीटें हैं। पहले चरण में जेईई देने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है। जबकि दूसरे चरण से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं।

इंदौर जिले में महज पांच से छह कॉलेजों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों की रुचि देखी गई है, जिसमें एसजीएसआइटीएस, आइईटी, वैष्णव कॉलेज सहित दो अन्य कॉलेज शामिल हैं। इसके बाद बाकी संस्थानों में विद्यार्थी पढ़ना पसंद करते हैं।

कंप्यूटर साइंस-आईटी में डिमांड

प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की अधिक रुचि इंजीनियरिंग की चुनिंदा ब्रांच में देखने को मिल रही है, जिसमें कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआइ, साइबर सिक्यूरिटी, टेली कम्युनिकेशन हैं। पहले चरण में इन विषयों की 60 फीसद सीटें भर चुकी हैं। इनके बाद सिविल और मैकेनिकल ब्रांच में विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.