Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...

रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव: फोकस में रहेगा ग्वालियर-चंबल,निवेशक जानेंगे अवसर

32

ग्वालियर। 28 अगस्त को ग्वालियर में होने जा रही रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में ग्वालियर चंबल अंचल फोकस में रहेगा। अंचल के उत्पादों से लेकर यहां निवेश की संभावनाओं को निवेशक नजदीक से जानेंगे। अंचल के लिए यह बड़ा मौका साबित हो सकता है, जब देश-दुनिया के निवेशकों के सामने यहां के अवसरों को सामने रखा जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ इस रीजनल इंडस्ट्रीज कान्क्लेव में नेशनल पार्टनर के रूप में भूमिका निभा रहा है।

बता दें कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के उदघाटन सत्र में देशी-विदेशी प्रतिनिधियों सहित लगभग एक हजार औद्योगिक प्रतिनिधि व विशिष्ठ व्यक्ति शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में होने जा रही वायर-सेलर मीट में लगभग तीन हजार स्थानीय उद्यमी भाग लेंगे। कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी में 42 स्टॉल लगेंगे। औद्योगिक प्रतिनिधियों की निवेश को लेकर वन टू वन मीट भी होगी। इसके अलावा विभिन्न औद्योगिक सेक्टर पर लगभग आधा दर्जन सत्र भी होंगे।

रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में बड़े मुख्य निवेशकों के लिए 150 गोल्डन पास जारी किए जाएंगे। कान्क्लेव में यह आगे प्रथम पंक्ति में रहेंगे जो मुख्यमंत्री के साथ संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर मुख्य गेट से लाने ले जाने के लिए ई-गोल्फ कार्ट भी मंगवाई जा रही हैं। 27 अगस्त की दोपहर से उद्यमियों का आगमन शुरू हो जाएगा जिनके लिए लग्जरी बसेस लगाई जा रहीं हैं।

आज से कार्रवाई: हाथ ठेले-हाकर्स हटेंगे, गडढे भी भरे जाएंगे

रीजनल कान्क्लेव के चलते एक 20 अगस्त से शहर के मुख्य मार्गाें पर ट्रैफिक को बेहतर किया जाएगा, व्यवसथा ऐसी की जाएगी कि वाहनों के निकलने के दौरान जाम न लगे। शहर के ऐसे रूट जहां पर ठेलों व हाकर्स के कारण अतिक्रमण रहता है वहां कार्रवाई की जाएगी। ठेलों को हाकर्स जोन भेजा जाएगा।

रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में भारतीय उद्योग परिसंघ नेशनल पार्टनर है, इसको लेकर तैयारियां जारी हैं। ग्वालियर चंबल को लेकर भी कान्क्लेव में पूरा फोकस रहेगा जिससे अंचल केा इस आयोजन का पूरा लाभ मिल सके। इस आयोजन को बेहतर व सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास अलग अलग स्तर पर जारी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.