Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

WhatsApp से करें Uber Ride बुक, तुरंत करलें नंबर नोट

47

कई बार मोबाइल में स्टोरेज की वजह से या किसी और कारण से ज्यादा ऐप्स नहीं रख पाते हैं. ऐसे में जब कैब बुक करनी होती है तो हर बार ऐप्लीकेशन डाउनलोड करनी पड़ जाती है. लेकिन ऐसा बार-बार करना एक समय पर परेशान कर देता है. इसलिए हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसके बाद आपको फोन में कैब सर्विस के लिए ऐप्लीकेशन रखने जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपने वॉट्सऐप कर जरिए ही कैब बुक कर सकेंगे. इसके लिए बस आपको अपने फोन से एक मैसेज भेजना होगा. लेकिन ये आप करेंगे कैसे? ये जानने के लिए नीचे इसका पूरा प्रोसेस पढ़ें.

वॉट्सऐप से बुक करें Uber कैब

अब आप सोच रहे होंगे कि वॉट्सऐप के जरिए उबर कैसे बुक कर सकते हैं. इसके लिए तो ऐप की जरूरत पड़ती ही है. लेकिन जैसा कि आपको ऊपर बताया कि आप वॉट्सऐप के जरिए कहीं पर भी जानें के लिए कैब बुक कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने स्मार्टफोन में ये नंबर 7292000002 सेव करना होगा.

  • इसके बाद आपको काम हो जाएगा. नंबर सेव करने के बाद अपने फोन में वॉट्सऐप ओपन करें. इसके बाद चैट सेक्शन में जाएं और Hi का मैसेज लिखकर सेंड करें.
  • इसके बाद अपनी लैंग्वेज सलेक्ट करें, लैंगवेज सलेक्ट करने बाद आपको अपनी लोकेशन डालनी है. पिकअप लोकेशन सलेक्ट करने के बाद आपकी कैब बुक हो जाएगी.
  • आपके पास ड्राइवर की डिटेल्स आजाएंगी और शेयर पिन भी आ जाएगा. इसे आप ड्राइवर को बताकर अपनी राइड ले सकते हैं.

लॉगिन करके करें राइड बुक

अगर आपके हाय के मैसेज के बाद लैंगवेज सलेक्ट करने का ऑप्शन नहीं आता है तो परेशान ना हों. अलग-अलग फोन में ये ऑप्शन अलग-अलग हो सकता है. हो सकता है कि आपके पास लॉगिन का ऑप्शन आए, तो लॉगिन पर क्लिक करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी डालने के बाद पासवर्ड भरें, बस इसके बाद आप अपनी कैब बुक कर सकेंगे.

कैब में बैठने से पहले रखें ध्यान

जब भी आप कोई कैब या बाइक बुक करें तो उसमें बैठने से पहले तीन चीजें जरूर करें. अगर ड्राइवर प्रोफाइल फोटो से अलग है या नंबर मैच नहीं हो रहा है, तो उस कैब में ना बैठें. और ऐप पर उसकी रिपोर्ट करें. कैब में बैठते ही अपनी लाइव लोकेशन किसी अपने को शेयर जरूर करें. इसके अलावा कैब में चाइल्ड लॉक लगा है तो तुंरत उस पर एक्शन लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.