Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

युवक को जमीन पर गिराया, फिर 18 बार उस पर भांजी लाठी; महिला की दबंगई का Video

12

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो दुकानदार आपस में भिड़ गए. एक दुकानदार ने अपनी महिला मित्र को बुला लिया. फिर बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई. महिला ने दबंग रूप अख्तियार कर लिया. उसने लाठी उठाकर दनादन वार कर दिए. दुकानदार युवक को सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा. महिला ने युवक को इस कदर पीटा कि वो लड़खड़ाने लगा. उसे गंभीर चोटे आई हैं.

मारपीट के दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन होकर खड़े रहे. किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की. इसी बीच किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. महिला की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और युवक पर मुकदमा दर्ज किया है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहारा चौराहे की है. महिला की दबंगई के चर्चे पूरे जिले में हो रहे हैं.

उधारी को लेकर हुआ विवाद

गांव पचकोहरा निवासी दरोगा नाम के व्यक्ति की चौराहे पर अपनी पान की दुकान है. वह गांव के ही सलीम की दुकान पर पान मसाला लेने के लिए गया हुआ था. इस बीच सलीम ने अपने उधार के पैसे मांगे.इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. बात गाली गलौच और हाथापाई तक आ गई. दरोगा ने अपनी दोस्त संगीता उर्फ नेहा को मौके पर बुला लिया. फिर दोनों ने मिलकर सलीम की पिटाई लगा दी. संगीता ने पास में ही पड़ी लाठी से उसको जबरदस्त तरीके से पीट दिया.

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचकोहरा चौराहे पर उधारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. इस मारपीट के मामले में एक महिला और एक पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले में दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.