Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इन वाहनों पर 50 हजार का इंसेटिव देगी सरकार, टोल टैक्स पर भी छूट

68

भोपालः  अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। मध्य प्रदेश में अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर राज्य सरकार इंसेटिव देगी। यह इंसेटिव ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक पेट्रोल पंप पर ईवी चार्जिंग पाइंट लगाना अनिवार्य होगा। सरकारी कार्यालयों में भी चार्जिंग पाइंट लगाए जाएंगे।

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार 5 वर्षीय नई ईवी पॉलिसी लाने जा रही है। इसके लिए प्रारूप तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे मंजूरी दी जाएगी। नई पॉलिसी के मुताबिक चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 50 हजार तक और दोपहिया वाहन पर खरीदने पर 10 हजार तक का इंसेंटिव दिया जाएगा। ‘पहले आओ,’ ‘पहले पाओ’ के आधार पर यह छूट प्रदान की जाएगी। वहीं सरकार रजिस्ट्रेशन शुल्क को भी शून्य करने पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं 10 साल तक टोल टैक्स में छूट प्रदान की जाएगी।

चार्जिंग प्वाइंट पर छूट

दिन में चार्ज के शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जबकि रात्रि में चार्ज करने पर बिजली का 100 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। सरकारी वाहनों की खरीद में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक साइकिल, दो पहिया, तीन पहिया व चारपहिया वाहन, बस एवं मालवाहक वाहनों के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन की व्यवस्था की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.