Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुझे जेल में रखने की साजिश नाकाम…पदयात्रा में मनीष सिसोदिया ने BJP पर जमकर साधा निशाना

59

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने पदयात्रा के दौरान पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद से दिल्ली विधानसभा चुनाव तक उन्हें जेल में रखने की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की साजिश विफल हो गई.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने किसी भी पार्टी नेता का नाम लिये बिना कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियों ने उनके और सीएम केजरीवाल के खिलाफ ऐसे मुकदमे दर्ज किए हैं, जो आतंकवादियों और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ दर्ज किए जाते हैं.

फर्जी मामलों में जेल में रखने की साजिश

मनीष सिसोदिया ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 17 महीने बाद पटपड़गंज के अपने भाइयों और बहनों के बीच आया हूं. बीजेपी ने मुझे दिल्ली विधानसभा चुनाव तक किसी भी तरह फर्जी मामलों में जेल में रखने की कोशिश की, लेकिन बजरंगबली और राम जी के आशीर्वाद के कारण उनकी सभी साजिशें विफल हो गईं.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने किसी भी पार्टी नेता का नाम लिये बिना कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियों ने उनके और सीएम केजरीवाल के खिलाफ ऐसे मुकदमे दर्ज किए हैं, जो आतंकवादियों और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ दर्ज किए जाते हैं.

अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे. लोगों ने मनीष सिसोदिया का माला पहनाकर स्वागत किया और कुछ महिलाओं ने उन्हें राखी भी बांधी. सिसोदिया ने उनका हालचाल जाना और कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी हो तो वे उनसे संपर्क करें. पटपड़गंज के वेस्ट विनोद नगर इलाके में उन्होंने लोगों से मुलाकात की. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, मनीष सिसोदिया आ गए, केजरीवाल जी आएंगे.

लोगों ने किया मनीष सिसोदिया का स्वागत

फरवरी, 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मनीष सिसोदिया का ‘पदयात्रा’ अभियान शुक्रवार को ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र से शुरू किया गया. आप के वरिष्ठ नेता अभियान के दौरान दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. उन्होंने सड़कों पर चलते हुए स्थानीय दुकानदारों और रिक्शा चालकों से बातचीत की और उनकी प्रतिक्रिया ली. लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर सेल्फी ली. उनके पोस्टर लेकर कई बच्चे भी सड़क पर मौजूद थे.

फर्जी मामलों में जेल में रखने की साजिश

मनीष सिसोदिया ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 17 महीने बाद पटपड़गंज के अपने भाइयों और बहनों के बीच आया हूं. बीजेपी ने मुझे दिल्ली विधानसभा चुनाव तक किसी भी तरह फर्जी मामलों में जेल में रखने की कोशिश की, लेकिन बजरंगबली और राम जी के आशीर्वाद के कारण उनकी सभी साजिशें विफल हो गईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.