Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...

डांस मास्टर रेमो डिसूजा ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- भस्म आरती में एक अलग ही अनुभव महसूस किया

40

उज्जैन: बॉलीवुड के डांस मास्टर और रियलिटी शो डांस प्लस के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल डिसूजा और इंडियाज बेस्ट डांसर के जज टेरेंस लुईस ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा के दर्शनों का लाभ लिया।

तड़के दो बजे उज्जैन रेमो डिसूजा सपरिवार और टेरेंस लुईस के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे। तड़के होने वाली भस्म आरती में सभी नंदी हाल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान की आरती में शामिल हुए। रेमो पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे।

भस्म आरती के बाद रेमो डिसूजा ने कहा कि एक अलग ही अनुभव महसूस किया है, भस्म आरती मैंने पहली बार देखी है, महाकाल के दर्शन कभी ऐसे पहले महसूस नहीं किया था बहुत अच्छा लग रहा है। रेमो की पत्नी लिजेल ने कहा एक अलग ही अनुभव और फीलिंग है जो आप बोल नहीं सकते सिर्फ महसूस कर सकते हो यहां का अलग ही वायब्रेशन है जो हमने सुना था आज हमने अनुभव किया है। टेरेंस लुईस ने भी महाकाल दर्शन के बाद कहा कि सुकून महसूस किया, शक्ति महसूस किया, शायद आरती की वजह से और भस्म की वजह से यहां यह सब अनुभव किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.