Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्वालियर को मिली सौगात, पहले T20 इंटरनेशनल मैच की करेगा मेजबानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई खुशी

25

ग्वालियर। जीडीसीए उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया की मेहनत रंग लाई है। ग्वालियर के नए स्टेडियम में उन्होंने एमपीएल का आयोजन किया था। एमपीएलए ने पूरे प्रदेश में खूब सुर्खियां बटोरी थी। एमपीएल की शुरुआत के लिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी ग्वालियर आए थे। उनसे महानआर्यमन ने ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय मैच की मांग की थी। 40 दिन बाद ही महानआर्यमन सिंधिया की मेहनत रंग लाई है। ग्वालियर में 6 अक्टूबर को पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। जिसकी कंफर्मेशन मिल गया है। ऐसे में महानआर्यमन सिंधिया सिंधिया बेहद खुश है। आईबीसी 24 से बात करते हुए कहा है।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद कहा है। आपको बता दें कि ग्वालियर में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2010 में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने करियर का पहला दोहरा शतक लगाकर यादगार बना दिया था। इस ऐतिहासिक मैच के बाद ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों को पुन: रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि ग्वालियर के माधव राव सिंधिया स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश टी-20 सीरज का मैच ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन की कोशिशों के बाद संभव हुआ है।

इस दौरान उन्होनें एक्स पर ट्वीट कर कहा कि,  समस्त ग्वालियरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 14 वर्ष के इंतजार के बाद शहर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच, 6 अक्टूबर 2024 को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम (ग्वालियर) में आयोजित होने वाला यह T20 मैच निश्चित ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सौगात होगा साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नई शक्ति देगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.