Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गर्ल्स हॉस्टल की टंकी से आ रही थी सरसराने की आवाज, ढक्कन खोला तो निकले 42 जहरीले सांप

71

बिहार के भागलपुर जिले में मानसून के बीच खतरे की घंटी बजी है, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में 42 की संख्या में दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर के मिलने से खलबली मच गई, यह सांप गर्ल्स हॉस्टल की टंकी में मिले. गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों को पानी की टंकी से कुछ सरसराने की आवाज सुनाई दे रही थी.रसल वाइपर सांप अंडे को जन्म नहीं देता बल्कि सीधे बच्चों को ही जन्म देता है. ऐसे में इतनी संख्या में जहरीले सांप के मिलने से गर्ल्स हॉस्टल में डर का माहौल है. हालांकि, सभी सांपों को वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया और उन्हें जमुई के जंगल में छोड़ा गया है.

दरअसल, मानसून के बीच हो रही झमाझम बारिश में कई जगहों पर जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना हुआ है. ऐसे में बिलों में रहने वाले सांप भी सुरक्षित जगहों की तलाश करने लगते हैं और इस दरमियान वो घर में भी प्रवेश कर जाते हैं. वन विभाग की रेस्क्यू टीम के अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 अगस्त को पीजी गर्ल्स हॉस्टल से 42 जहरीले रसल वाइपर सांप को रेस्क्यू किया गया, जिसे 8 अगस्त को जमुई के जंगल में छोड़ दिया गया है. रेस्क्यू टीम के अनुसार जून से लेकर अगस्त माह के अंदर 160 सांपों को रेस्क्यू किया गया है. इनमें से अधिकतर सांप शहर के अलग-अलग इलाकों में मिले हैं और कुछ तो काफी जहरीले भी है जिसमें रसल वाइपर एक है.

जिले में और भी जहरीले सांपों का खतरा

भागलपुर जिले के कई ऐसे इलाके हैं, जहां जहरीले सांपों का खतरा अधिक है. जिसमें बरारी सीढ़ी घाट और सबौर का इलाका सहित, विश्वविद्यालय का क्षेत्र वह शहर का दक्षिणी क्षेत्र भी आता है. ऐसे में बरसात में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. वन विभाग द्वारा लोगों से अपील भी की जाती है कि सांप के दिखने पर उन्हें कॉल करें और रेस्क्यू करने में उनकी मदद करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.