Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गोपालगंज में मिले 850 करोड़ के रेडियोएक्टिव पदार्थ को किसने दिया? इस शख़्स का आया नाम

64

बिहार के गोपालगंज जिले में बीते शुक्रवार को संदिग्ध रेडियोएक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम को जब्त किया गया था. वहीं इस मामले के तार अब उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. जिसको लेकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. इस बीच कैलिफोर्नियम की जांच करने के लिए शनिवार शाम मुंबई से भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर से टीम गोपालगंज पहुंची और जांच शुरू कर दी है. हालांकि मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस के अधिकारी इस मामले पर खुलकर कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक संदिग्ध रेडियोएक्टिव पदार्थ कैलिफोर्नियम की बरामदगी के बाद बिहार एसटीएफ की जांच में उत्तर प्रदेश का भी कनेक्शन सामने आया है. बताया जा रहा है कि जांच में यूपी के कुशीनगर जिले के खजांची कुशवाहा का नाम इस मामले में सामने आया है. खजांची कुशवाहा ने ही पकड़ में आए तस्करों को रेडियोएक्टिव पदार्थ दिया था. घटना के बाद से फरार खजांची कुशवाहा के पास रेडियोएक्टिव पदार्थ कहां से आया ये बात जांच का विषय है. जिसका खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम यूपी में छापेमारी कर रही है.

कड़ी सुरक्षा में जेल भेजे गए तस्कर

वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया. गिरफ्तार में कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी चंद्रदेव प्रसाद का बेटा छोटेलाल प्रसाद, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक निवासी योगेंद्र साह का बेटा चंदन गुप्ता और मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया निवासी हरेंद्र राम का बेटा चंदन राम शामिल है.

‘युवकों को काम दिलाने के लिए बलाया गया था’

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवकों के परिजनों से भी पूछताछ की है. गोपालगंज के रहने वाले युवकों के परिजनों के मुताबिक यूपी के कुशीनगर के रहने वाले छोटेलाल प्रसाद ने दोनों युवकों को काम दिलाने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि युवकों से इस तरह के रेडियोएक्टिव पदार्थ की तस्करी कराई जाएगी. वहीं युवकों ने पूछताछ में जब्त किए गए पदार्थ के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं होने की बात कही है.

पदार्थ को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया

पुलिस को जब्त पदार्थ कैलिफोर्नियम होने का संदेह है. हालांकि बीते देर शाम इसकी जांच के लिए मुंबई से भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की टीम गोपालगंज पहुंची है. पुलिस ने बरामद किए गए रेडियोएक्टिव पदार्थ को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है. वहीं बिहार एटीएस ने गोपालगंज की पुलिस से संपर्क कर दर्ज की गई एफआईआर और इस मामले में गिरफ्तार किए गए युवकों के बारे में जानकारी ली है.

850 करोड़ रुपए आंकी गई कीमत

दरअसल बीते शुक्रवार को गोपालगंज के कुचायकोट थाने की पुलिस ने यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट से इस संदिग्ध 50 ग्राम रेडियोएक्टिव पदार्थ को बरामद किया था. जिसे तीन तस्कर लेकर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस संदिग्ध कैलिफोर्नियम की कीमत करीब 850 करोड़ आंकी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.