Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

मकान का लेंटर गिरा, नीचे दब गया पूरा परिवार… मां-बेटे ने तोड़ा दम

35

उत्तर प्रदेश के जालौन में रविवार सुबह कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां बारिश के बीच मकान का लेंटर गिर गया, जिसमें पति-पत्नी और उनके दो बच्चे मलबे में दब गए. इस बीच फ्रिज का कंप्रेसर फट गया. इस हादसे में मां बेटे की मौत हो गई जबकि पिता और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि लेंटर गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले उनके परिवार के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने देखा कि पति-पत्नी और दोनों बच्चों को मलबे में दबे हुए हैं. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया वहीं पिता और बेटी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही जालौन के डीएम अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं.

मलबे में दबा पूरा परिवार

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेहलुआ की है. जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले 32 साल के अखिलेश का रविवार सुबह तेज धमाके के साथ मकान का लेटर गिर गया. इस हादसे में उनकी 30 साल की पत्नी मोहिनी, 12 साल की बेटी अदिति और 6 साल का बेटा देव मलबे में दब गए. ये हादसे तब हुआ जब सभी लोग सो रहे थे. इसी दौरान लेंटर गिरने के साथ फ्रिज का कंप्रेसर भी फट गया जिससे तेज धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर उसके पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई मुकेश और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.