Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

IAS -IPS के तबादलों पर गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, कहा-क्या अपराधों में कमी आएगी?

48

भोपाल।  मध्य प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद से अब राजनीतिक सियासत गरमा गई है। देर रात एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाए हैं। जिससे अब सियासी गलियारों में हलचल शुरु हो गई है।

दरअसल, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादल से सवाल करते हुए ट्वीट कर कहा कि, शनिवार देर रात 7 जिले के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए! यादव जी क्या उम्मीद की जा सकती है कि मध्यप्रदेश में कानून/व्यवस्था की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी? गृहमंत्री के रूप में अब आपका परफॉर्मेंस ठीक होगा? अपराधों में कमी आएगी और जनता की परेशानियां भी कम होंगी! लेकिन, क्या ऐसा होगा?

बता दें कि, मध्य प्रदेश में  शनिवार देर रात एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। ट्रांसफर के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें शहडोल, मण्डला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर और नीमच जिले के कलेक्टरों को बदला गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.