Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया सामने, कह दी यह बड़ी बात

38

इंदौर। बांग्लादेश में हो रही हिंसा दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुकी है, वहां की प्रधानमंत्री  इस्तीफा दे कर देश से जा चुकी हैं और हिन्दू और अन्य समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं इस मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा  भटके हुए युवा चाइना और आईएसआई के पैसे पर यह सब कर रहे हैं।

आपको बता दें बांग्लादेश में लगातार हिंसा जारी है, वहीं मामले में मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा दुनिया देख रही है मुझे दुःख इस बात का है की सोशल मीडिया पर युवाओं को लेकर बोल रहे हैं की यह युवाओं के कारण हुआ जबकि यह भटके हुए युवाओं के   कारण हुआ है। युवा कभी अपने देश को नहीं जलाता यह भटके हुए युवा चाइना और आईएसआई के पैसे से आंदोलन कर रहे हैं।

मैं यह कह सकता हूं उनको उनके देश से प्रेम नहीं है, ऐसे लोगों ने अराजकता फैलाई है और ऐसे लोगों की तारीफ करना जिनकी सोशल मीडिया में हो रही है मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। भारत की सरहदों पर सुरक्षा बड़ा दी गई है, इसपर मंत्री ने कहा यह जरूरी है क्योंकि रोहिंग्या मुस्लिम जहां – जहां गए हैं वहां अराजकता फैलाई है, वह बहुत ही जाहिल तरिके से काम करते हैं और यह बात भी सही है की कुछ लोग बांग्लादेश से प्रवेश कर चुके होंगे देश को इन खतरनाक लोगों से बचाना बहुत जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.