Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

विनेश फोगाट ने CAS के सामने खोली पेरिस ओलंपिक की पोल, बताया क्यों बढ़ गया था वजन, आज मिलेगा सिल्वर मेडल?

34

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने महिला रेसलिंग की 50 Kg वर्ग कैटेगरी में हिस्सा लिया था. उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 1 पहलवान युई सुसाकी को हराते हुए उलटफेर किया. फिर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि, मुकाबले से ठीक पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और वो अयोग्य घोषित कर दी गईं. इसके बाद विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में याचिका लगाई, जहां सुनवाई के दौरान विनेश ने पेरिस ओलंपिक की पोल खोलकर रख दी. इस दौरान विनेश ने यह भी बताया कि वो फाइनल से पहले क्यों वजन कम करने में असफल रहीं.

विनेश ने खोली पोल

विनेश ने CAS के सामने पेरिस ओलंपिक में कई अनियमितताओं का खुलासा किया है. उन्होंने पेरिस ओलंपिक की कमियों को बताते हुआ वजन कम नहीं कर पाने असल कारण का खुलासा किया. विनेश के पक्ष के मुताबिक, रेसलिंग वेन्यू और एथलीट विलेज के बीच की दूरी बहुत ज्यादा थी. इसके अलावा उनके मुकाबलों का शेड्यूल बहुत व्यस्त था, जिस वजह से वो अपना वजन कम नहीं कर पाईं.

बता दें भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और विनेश फोगाट की ओर से हरिश साल्वे ने कोर्ट में पक्ष रखा. उन्होंने भारतीय पहलवान को न्याय दिलाने के लिए हर तरह की कानूनी दलील दी और तर्क पेश किए. इस मामले पर 9 अगस्त को करीब 3 घंटे तक सुनवाई हुई थी. इसकी सुनवाई एनाबेले बेनेट ने की थी और आज उनका फैसला आ सकता है. IOA ने उम्मीद जताई है कि फैसला विनेश के पक्ष में होगा.

विनेश को मिलेगा सिल्वर?

फाइनल मुकाबले से पहले वजन ज्यादा पाए जाने के कारण विनेश को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था. इसके बाद विनेश की जगह सेमीफाइनल में उनकी प्रतिद्वंदी रहीं गुजमैन लोपेज ने फाइनल मुकाबला खेला. हालांकि, लोपेज हार गईं लेकिन सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारतीय पहलवान की याचिका में इस मेडल को शेयर करने की बात कही गई है और अब IOA अपने पक्ष में फैसले की उम्मीद कर रहा है. अगर ऐसा होता है तो आज यानी 10 अगस्त को विनेश को सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद होगी. इससे भारत के मेडल की संख्या भी बढ़कर 7 होगी और टोक्यो ओलंपिक की बराबरी हो जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.