Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

Bigg Boss 18: अब्दू रोजिक की चमकी किस्मत, सलमान खान के साथ काम करने का मिला ये बड़ा मौका

22

बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म होते ही Bigg Boss 18 के चर्चे जोरों-शोरों के साथ हो रहे हैं. फैन्स सलमान खान के इस रियलिटी शो का अभी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच पता चला है कि बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक बिग बॉस 18 में भी नजर आने वाले हैं. अब्दू रोजिक को अपने सीजन में दर्शकों का खूब प्यार मिला था. साथ ही उन्हें काफी फेम भी लिया था. अब्दू रोजिक खुद को छोटा भाईजान भी कहते हैं. अब बिग बॉस 18 में उनकी एंट्री की खबर ने फैन्स को काफी एक्साइटेड कर दिया है.

बिग बॉस 18 में दिखेंगे अब्दू रोजिक

अनिल कपूर ने भले बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट किया हो, लेकिन टीवी का बिग बॉस तो सिर्फ सलमान खान ही होस्ट करेंगे. सलमान खान के शो में एक बार फिर से अब्दू रोजिक नजर आने वाले हैं. ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक को लेकर ये खबर सामने आई है कि उन्हें मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 18 का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है. हालांकि वो शो के कंटेस्टेंट नहीं बल्कि होस्ट बनने वाले हैं. खबरों की मानें तो अब्दू शो के कई स्पेशल सेगमेंट में सलमान खान के साथ होस्टिंग की कमान संभालने वाले हैं.

इन खबरों पर खुद अब्दू रोजिक ने भी अपने कंफर्मेशन का ठप्पा लगा दिया है. अब्दू ने हाल ही में बताया है कि वो सलमान के साथ होस्टिंग करते दिखेंगे. उन्होंने ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ”मैं नए किरदार के साथ बिग बॉस 18 के साथ वापसी करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. बिग बॉस 16 में मेरी जर्नी बहुत खूबसूरत थी और मैं इन स्पेशल सेगमेंट में एनर्जी और पैशन लाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. ”

अब्दू की मानें तो वो बिग बॉस 18 के स्पेशल सेगमेंट को होस्ट करने के लिए अपनी भाषा पर भी काम कर रहे हैं. ताकि उनकी वोकल स्किल्स बेहतर हो जाए और वो लोगों को अपनी बात सही से समझा पाएं. उनका ये भी कहा कि वो काफी एक्साइटेड हैं लोगों को ये दिखाने के लिए कि वो क्या लेकर आ रहे हैं. शो में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि, वो बिल्कुल घर जैसा महसूस कर रहे हैं. उन्हें लग रहा है उनकी घर वापसी हो रही है. लेकिन इस बार उनके पास बड़ी जिम्मेदारी है. अब्दू रोजिक को जो बड़ा मौका मिला है, उसकी ख्वाहिश कई बड़े-बड़े सितारों को रहती है. लेकिन ये मौका अब्दू को मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.