Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिता के फर्जी साइन, 10 साल से कर रहा सरकारी नौकरी… बेटे का कारनामा जान उड़े होश

45

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सरकारी नौकरी में घालमेल का मामला सामने आया है. जिले के आला अधिकारियों को इस घालमेल की भनक तक नहीं लगी. ग्राम पंचायत अधिकारी की जगह पर 10 सालों से बेटा नौकरी कर रहा था. यही नहीं वह सरकारी चेक से लेकर रिपोर्ट व पत्रावली पर भी पिता का फर्जी हस्ताक्षर करता था. इसको लेकर शिकायतकर्ता ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से विभाग को सूचित किया है.

शिकायतकर्ता ने बताया कि बाराचवर विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी गोपाल सिंह 10 सालों से स्वंय इस पद पर नौकरी नहीं करते हैं. उनकी जगह उनका बेटा गौरव कुमार उर्फ आशीष सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी का पद संभाल रहे हैं.

5 बार किया जा चुका निलंबित

इस मामले में सबसे हैरानी वाली बात यह है कि पिता की जगह पर नौकरी कर रहे गौरव को इन 10 सालों में पांच बार अनियमितता के मामले में निलंबित भी किया जा चुका है. इस मामले में गैर जिले के अधिकारियों ने भी जांच की थी. पिता की जगह बेटे की नौकरी करने की जानकारी उन्हें नहीं हो सकी, जो एक बड़ा सवाल भी है.

कागजों पर करता था फर्जी दस्तक

इस मामले को लेकर सदर ब्लॉक के सकरा गांव के रहने वाले रामपाल सिंह ने जिले के आला अधिकारियों को इस बात की शिकायत की है. इसकी जानकारी पुलिस विभाग को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से दी गई है. शिकायतकर्ता रामपाल ने बताया कि यह मामला बाराचवार विकासखंड में तैनाद ग्राम पंचायत अधिकारी गोपाल सिंह का है, जो पिछले 10 सालों से अपने बेटे से नौकरी करवा रहे हैं. शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि बेटा ही सरकारी कागजों पर पिता का फर्जी दस्तक और चेक को पर फर्जी हस्ताक्षर कार्यकर्ता है.

जांच के लिए गई थीं कई टीमें

पिछले दिनों लोकायुक्त के निर्देश पर चंदौली जिले के अपर जिलाधिकारी और उनकी टीम भी असवार गांव में जांच करने के लिए पहुंची थी. उस वक्त भी टीम को जानकारी नहीं हो पाई की पिता की जगह बेटा ग्राम पंचायत अधिकारी बन बैठा है. कुछ दिन बाद जॉइंट सेक्रेटरी अजय कुमार ओझा ने आईजीआरएस की शिकायत को गंभीरता से लिया. इस मामले की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.