Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

रीवा में नहर में डूबने से दो बहनों की मौत, छोटा भाई किनारे पर खड़ा रोता रहा..

17

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को दो सगी बहनें नहर में डूब गईं और उनकी मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों खेत में धान का रोपा लगाने के लिए गई थी इसके बाद नहर में हाथ पैर धोने के लिए चली गईं और पैर फिसलने से नहर में डूब गईं। दोनों बहने हाथ पैर धोने के लिए नहर में उतर गई थीं और पैर फिसलने के बाद गहरे पानी की तरफ चली गईं इस घटना को उनके छोटे भाई ने अपनी आंखों से देखा और भागते हुए वह घर पर पहुंचा लेकिन जब तक दोनों बहने पानी में डूब गई थीं, और उनकी मौत हो गई थी।

राजकली और शेषकली प्रजापति के रूप में दोनों की पहचान हुई है, घटना की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी थी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नहर से दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकाला गया पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेज दिया है। यह घटना रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले लालगांव चौकी के ग्राम बांस की है, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.