Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

जिगरी यार, जेल से दोस्त को छुड़ाने के लिए किया ऐसा कांड… ये भी पहुंच गए सलाखों के पीछे

39

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे… एक अच्छा दोस्त अपने दोस्त के लिए वो सभी काम करता है, जिससे उसका दोस्त हर तरह की तकलीफ से दूर रहे. अपने दोस्तों की तकलीफ को दूर करने का एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है. आगरा के तीन जिगरी यार जो हमेशा साथ रहा करते थे. उनमें से एक दोस्त कुछ समय से जेल में बंद था. अब इस तिगड़ी को टूटने से बाकी के दो दोस्तों का जीवन कुछ अच्छा नहीं चल रहा था.

उन्हें किसी भी तरह से अपने दोस्त को जेल से बाहर निकालना था. अब जेल से बाहर निकालने के लिए एक योग्य वकील की जरूरत थी और योग्य वकील से केस की पैरवी के लिए अच्छी खासी रकम की भी जरूरत थी. दोस्तों ने जेल में बंद दोस्त की जमानत के लिए पैसे जुटाने का फैसला लिया, लेकिन पैसे जुटाने का तरीका बिल्कुल भी सही नहीं था, इसलिए दोनों दोस्त भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए और उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ी.

मकान में रखे गहनों की चोरी

दोस्त को जेल से छुड़ाने के लिए दो दोस्तों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया. उन्होंने उस घर में रखे सोने और चांदी के सारे गहने वहां से निकाल लिए और चलते बने. इतनी मेहनत से चोरी किए सामान को वो बेचते और दोस्त की जमानत कराते कि उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और जेल भेज दिया.

पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा

इंस्पेक्टर भानु प्रताप ने बताया कि दोस्त का भाई जेल में बंद था. तीनों एकसाथ रहा करते थे. उसको जेल से बाहर लाने के लिए उन्होंने एक घर की बकायदा रेकी की. रेकी करने के बाद प्लान बनाकर उस घर में चोरी की. पुलिस को जब इस मामले की सूचना मिली तो उन्होंने आरोपियों को गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.