Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे मुफ्त वाटरप्रूफ बैग, घर-घर सर्वे अभियान शुरू निशा भगत आत्महत्या मामले में बड़ा फैसला, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के आदेश छठ महापर्व के बाद रेलवे का बड़ा तोहफा, रांची और आसपास के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे ... झारखंड की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, त्रिकोणीय श्रृंखला में दिखाएंगी जल... झारखंड खाद्य निगम में सेवानिवृत्त अधिकारियों की होगी नियुक्ति, सभी 24 जिलों के लिए मांगे गए आवेदन

मतदान का समय खत्म होने पर भी डाल सकेंगे वोट, जानें किन्हें मिलेगा इसका लाभ

48

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मप्र की जहां 6 सीटों सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा और छत्तीसगढ़ की एक सीट बस्तर में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, साथ ही आज शाम 6 बजे इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार भी थम जाएगा।

सुबह आठ से शाम पांच बजे तक डलेंगे वोट

मध्य प्रदेश की 6 सीटों सहित छत्तीसगढ़ की एक सीट पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वाेट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों को देखते हुए कई व्‍यवस्‍थाएं भी की गई है। साथ ही आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश की जिन सीटों पर चुनाव होना है, वहां वोटिंग का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर में मतदान का समय सुबह 7 से 3 बजे तक होगा। ऐसे मतदाता जो पहले से वोटिंग के लिए लाइन में लगे होंगे और वोटिंग का समय खत्म होता है तो ऐसे मतदाताओं को वोट डालने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

बालाघाट के तीन विधानसभा क्षेत्रों में चार बजे तक ही होगा मतदान

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र ऐसे आते हैं, जो नक्सल प्रभावित हैं। इनमें बैहर, लांजी और परसवाड़ा शामिल हैं। तीनों में सुबह सात से चार बजे तक मतदान होगा। बाकी निर्वाचन क्षेत्रों में शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा।

बाहरी व्यक्तियों को लेकर चलेगा अभियान

प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है। इसके लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा होटल, लाज, धर्मशालाओं की जांच कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर बाहर भेजा जाएगा, जो वहां के मतदाता नहीं हैं। संवेदनशील केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है तो अन्य केंद्रों पर जिला पुलिस बल रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.