Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

न साइकिल दी, न पैसे वापस किए… 1200 रुपए के लिए गला घोंट दोस्त को ही मार डाला

40

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मात्र चंद रुपयों को लेकर एक दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी लाश को झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हत्या की वजहों का भी खुलासा भी किया. पुलिस ने आरोपी दोस्त की गिफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया.

मल्लावां थाना क्षेत्र में राघौपुर से मटियामऊ जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में 5 अगस्त को एक अज्ञात शव पाया गया था. मृतक की पहचान भईयालाल पुत्र राम रतन निवासी भेलावा के रूप में हुई थी. मृतक के गले में गमछा कसा हुआ पाया गया था. मामले में नामजद आरोपी बबलू पुत्र रामचंद्र कठेरिया निवासी ध्यानीखेड़ा की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी.

कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह बताई. आरोपी ने बताया कि एक साइकिल की खरीद के लेन-देन की वजह से उसने अपने ही दोस्त भईयालाल की हत्या कर दी थी.

1200 के लेन-देन को लेकर दोस्त बना दरिंदा

आरोपी बबलू ने बताया कि भईयालाल और उसकी बहुत अच्छी दोस्ती थी. वह दोनों एक साथ काफी समय व्यतीत किया करते थे. भईयालाल के पास में एक पुरानी साइकिल थी, जिसे वह बेचना चाहता था. दोनों के बीच में साइकिल खरीदने के लिए ₹1200 की डील फाइनल हुई थी. उसने भईयालाल को रुपए भी दे दिए थे, लेकिन फिर भी भईयालाल न उसे साइकिल दे रहा था और न ही उसके पैसे वापस कर रहा था.

वह ₹1200 के कारण वर्षों पुरानी दोस्ती को भी भूल गया था. इस वजह से उसके बीच में कहासुनी भी हुई थी. दोस्ती में पैसे को लेकर भईयालाल के द्वारा दिए गए धोखे के कारण व काफी परेशान था. इसी के कारण उसने भईयालाल की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था.

SP नीरज जादौन ने दी घटना की जानकारी

SP नीरज जादौन ने बताया कि सड़क के किनारे झाड़ियों में एक शव पाया गया था. शिनाख्त करने पर शव की पहचान कर ली गई थी. शव के पास मिले सबूत और परिवार के द्वारा दी गई नामजद तहरीर में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के दौरान पैसे के लेन-देन और साइकिल की बिक्री की बात सामने आई.

आरोपी के द्वारा पैसा देने के बावजूद भी मृतक भईयालाल के द्वारा उसे साइकिल नहीं दी गई थी. इसी के चलते आरोपी ने भईयालाल की हत्या कर दी. मामले का खुलासा करने के बाद में आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.