Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

10 दिन में एक परिवार में 4 मौतें, सभी को एक ही बीमारी; डॉक्टर भी हो गए हैरान

55

झारखंड के गोड्डा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार केचार लोगों की मौत हो गई वो भी 10 दिनों के अंदर. बताया जा रहा है कि चारों को ही सिर में, पेट में दर्द था इसके साथ ही बुखार भी था. लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर इन चारों लोगों की मौत की वजह क्या थी. किस कारण से इनकी मौत हुई है. वहीं इस मामले को लेकर डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं. उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर मलेरियासिर्फ चार लोगों को कैसे हुआ. दरअसल जब परिवार के अन्य तीन सदस्यों और ग्रामीणों की आरडीटी टेस्ट की गई तो सभी लोगों की रिपोर्ट नेगिटिव आई थी.

ये मामला पोड़ैयाहाट प्रखंड सलगाटांड़ गांव का है. जानकारी के मुताबिक बीते मगलवार 6 जुलाई को गीता कुमारी नाम की एक बच्ची की मौत हो गई जो 13 साल की थी. बताया जा रहा है कि बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे मर्सी हॉस्पिटल पोड़ैयाहाट ले जाया गया था. जिसके बाद जांच में पता चला की बच्ची को मलेरिया है. इस बीच डॉक्टरों ने भी हाथ खड़ कर दिए और उसे घर भेज दिया. जहां घर पहुंचने पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई.

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हैरान कर देने की बात ये है कि पिछले 10 दिनों के अंदर एक ही परिवार में 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें 40 साल की उर्मिला देवी, उनकी दो बेटियां उमा कुमारी और गीता कुमारी इसके साथ ही 12 साल की भतीजी मालती कुमारी शामिल है. सभी को एक जैसे ही लक्षण थे. वहीं इस घटना से पूरे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. लगातार हो रही मौतों से लोग सदमे में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.