Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल... Surajpur Crime & Local News: मां की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा ट्रेन से पहुंचा मुंबई; जीआरपी और पु... Durg Crime News: दुर्ग जिला अस्पताल से जेल प्रहरियों को चकमा देकर भागी लेडी डॉन जसबीर कौर; 1 घंटे मे... Kanker Leopard Attack CCTV: कांकेर के रिहायशी इलाके टिकरापारा में घुसा तेंदुआ; कुत्ते पर हमले की घटन... Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में डीप डिप्रेशन का असर; दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का... Bilaspur High Court News Divorce: केवल आरोप लगाने से नहीं मिलेगा तलाक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वैवाहिक...

मेरठ एक्सप्रेस वे पर टैंकर-ट्रक की टक्कर, पड़ी रही ड्राइवर की लाश और दूध लूटते रहे लोग

54

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे के दौरान अजीब घटनाक्रम देखने को मिला. ट्रक और टैंकर की टक्कर में ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई थी, वहीं कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया था. बावजूद इसके लोग घायल को बचाने के बजाय टैंकर में से बह रहे दूध को लूटने में लग गए. हालांकि सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं कंडक्टर को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना बुधवार सुबह की है. पुलिस के मुताबिक दूध से भरा टैंकर चालक मेरठ एक्सप्रेस से सटे एनएच नौ पर दिल्ली से मेरठ की ओर मध्यम गति से चल रहा था. जैसे ही टैंकर एईबीएस कट के पास पहुंचा, पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक के साथ कंडक्टर भी था, वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, टैंकर को भी काफी क्षति पहुंची.

दूध लूटने के लिए दौड़े लोग

इस टक्कर की वजह से टैंकर में कई जगह छेद हो गए और दूध सड़क पर फैलने लगा. इसे देखकर घटना स्थल के आसपास मौजूद लोग डिब्बा, बोतल और बाल्टी लेकर दौड़ पड़े. इस दौरान किसी ने यह देखने की भी कोशिश नहीं कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ट्रक के अंदर कोई मरा तो नहीं. उधर, टैंकर चालक ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी. इसके बाद मौके पर पहुंची विजय नगर थाने की पुलिस ने ट्रक में तड़प रहे कंडक्टर को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, वहीं ट्रक चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.