Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

‘हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं…,’ वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन पर बोले जम्मू-कश्मीर के नेता

32

जम्मू-कश्मीर में वक्फ बोर्ड एक्ट में संभावित संशोधनों को केंद्र शासित प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां सही नहीं मान रही हैं. जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है. पीडीपी नेता का कहना है कि यह मुसलमानों के खिलाफ उठाया गया कदम है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधनों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या संशोधन किए जाने हैं? पहले हमें इन संशोधनों के बारे में पता होना चाहिए, उसके बाद ही हम इस पर बात कर सकते हैं. वहीं, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि शरीयत में किसी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है.

पीडीपी नेता बशारत बुखारी ने कहा कि उनके हिसाब से यह सही कदम नहीं है. पीडीपी नेता बशारत बुखारी ने साफ तौर पर इस कदम को मुसलमानों के खिलाफ उठाया गया कदम करार दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी संशोधन से पहले कैबिनेट उस पर चर्चा करती है. लेकिन पीएम मोदी की कैबिनेट में कोई मुस्लिम सदस्य नहीं है, यह कदम सही नहीं है.

‘मुसलमान हर नुकसान सह सकता है, लेकिन…’,

अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुताबिक, देश में इस समय अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, खासकर बीजेपी के शासन में. उन्होंने कहा कि इस वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आने वाले समय में यह सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की जमीनों पर अपना दावा करना शुरू कर देगी.

उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार आई है, तब से तरह-तरह के बहाने और हथकंडे अपनाकर मुसलमानों को अराजकता और डर में रखने के लिए ऐसे नए कानून ला रही है. ऐसा करना शरीयत के मामलों में खुला हस्तक्षेप है. हालांकि सरकार यह अच्छी तरह जानती है कि मुसलमान हर नुकसान सह सकता है, लेकिन अपने शरीयत में किसी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं कर सकता.

वक्फ बोर्ड एक्ट में होगी संशोधन

केंद्र सरकार ने हाल ही में वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन करने की बात कही थी. सरकार वक्फ एक्ट 2013 में संशोधन के साथ संसद में नया वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लाने जा रही है. जानकारी के मुताबिक इसमें करीब 40 संशोधन किए जाने हैं. हालांकि ये संशोधन किस तरह के हैं और इसमें क्या बदलाव किए जाने हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.