Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

‘मेरा रेट पूछा, DSP की बेटी ने भी मुझे…’, फूट-फूट कर युवती ने सुनाई नोएडा मॉल की घटना,

46

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा मचा. दोनों एक दूसरे से भिड़ गए. मामला था छेड़छाड़ के आरोप का. एक पक्ष की युवती बोली- बार के अंदर मेरा रेट पूछा गया. विरोध करने पर दूसरे ग्रुप की लड़की ने मुझे धमकाया और कहा कि वो डीएसपी की बेटी है. मुझ पर झूठा केस दर्ज करवा देगी. वहीं, दूसरे पक्ष ने कहा- उनके ग्रुप के एक पुरुष ने हमारे ग्रुप की लड़की का हाथ पकड़ लिया था. बस इसी बात पर लड़ाई हुई. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ है…

जानकारी के मुताबिक, घटना सेक्टर-38 ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल की है. यहां सोमवार देर रात एक बार में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों को जीआईपी चौकी ले जाया गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता करके मामले को रफा दफा कर दिया.

लेकिन जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक युवती कह रही है- बार में दूसरे पक्ष के लोगों ने मेरा रेट पूछा. क्या योगी आदित्यनाथ का इंसाफ रही है, यहां यही है हाईटेक सिटी? मैं अपने पति और देवर के साथ बार में आई थी. यहां दूसरे पक्ष के युवकों ने मेरे साथ अभद्रता की. मैंने इस व्यवहार का विरोध किया और अपने पति और देवर को सब कुछ बताया. इसके बाद मेरे पति और देवर उन युवकों से बातचीत करने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट हो गई.

‘DSP की बेटी ने धमकाया’

महिला के वीडियो के अनुसार, दूसरे पक्ष की युवती ने अपने पिता को डीएसपी बताते हुए धमकी दी कि वह उसके और उसके परिवार को झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भेजवा देगी.

क्या बोला दूसरा पक्ष?

वहीं, दूसरे पक्ष का दावा था कि महिला के साथ के व्यक्ति ने नाचते समय उनकी युवती का हाथ पकड़ लिया था. जब इसका विरोध किया गया तो झगड़ा शुरू हो गया.

हो गया समझौता

पुलिस ने जीआईपी चौकी पर दोनों पक्षों से लिखित शिकायत देने को कहा, लेकिन दोनों पक्षों ने मौखिक आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत देने से मना कर दिया. इसके बजाय दोनों पक्षों ने आपस में समझौता करने की बात की और अपने-अपने घर लौट गए. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग गौर सिटी के रहने वाले हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.