Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी शुभकामनाएं, दुमका में विशेष बच्... छत्तीसगढ़ में आजादी के जश्न में दौड़ा पूरा प्रदेश: जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया और MCB में स्वतंत्रता दौ... रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, सुबह 9 बजे CM विष्णुदेव साय करेंगे ध्वज... कोरबा शहर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब भिलाई के चरोदा पीपी यार्ड में आधी रात CBI का बड़ा छापा, सीनियर DME के दफ्तर में मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तेंदूपत्ता कारोबारियों से 2% ABS वसूली वैध, जैव विविधता बोर्ड के आ... रायपुर में दो भव्य तिरंगा यात्राओं को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, जारी की रूट डायवर्जन एडवाइजरी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरबा में की बिलासपुर संभाग की समीक्षा, दिए अहम दिशा-निर्दे... छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: डिप्रेशन के असर से 24 से 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट... कांकेर: साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रह...

चोर-चोर चिल्लाकर पुलिस टीम पर हमला… दरोगा को पीटा, पिस्टल छीनी; 3 पुलिसकर्मी घायल

34

बिहार के मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. टीम में शामिल दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. ग्रामीण चोर-चोर की आवाज लगाते हुए पुलिस टीम को पीट रहे थे. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. पुलिस टीम जिले के एक गांव में छापेमारी कर दो अपराधियों को पकड़ने गई थी. भीड़ ने पुलिस टीम से उन्हें छुडवाकर भगा दिया. इस बीच भीड़ ने दरोगा की पिस्टल भी छीन ली. थाना इंचार्ज ने 33 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस टीम पर हमला करने वाले सात आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेज दिया गया है. मामला जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गांव नवलपुर का है. यहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगो ने हमला कर दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने दरोगा पुनीत कुमार की जमकर पिटाई की और फिर उनकी पिस्टल छीन ली. भीड़ ने पुलिस से दो अपराधियों को छुड़ा कर भगा दिया. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.

अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, इलाका पुलिस को दो बाइक सवार अपराधी की जुटने की गुप्त सूचना मिली. जानकारी के बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार करने गांव नवलपुर पहुंची. पुलिस को देख दोनो अपराधी एक घर में घुस गए. दरोगा ने दोनो को दबोच लिया. इसी बीच में अपराधियों के गुर्गों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने चोर का हल्ला कर पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान अपराधियों के गुर्गों ने दारोगा को घेरकर पहले जमकर पिटाई की और फिर उनका सर्विस पिस्टल छिन लिया.

दरोगा को पीटा, पिस्टल छीनीं

पिटाई से दरोगा घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुख्यात अपराधियों सहित उसके समर्थकों के द्वारा हमला करने का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में कई लोग एक पुलिसकर्मी को घेरे हुए हैं और उनको पिटाई करते हुए उनका हथियार छीन रहे हैं. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस पर हमला करने वाले अन्य बदमाशों को भी चिंहित किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.