Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

WhatsApp का ‘नीला गोला’ होगा और भी ज्यादा पावरफुल, नए फीचर ने बढ़ाई Google-ChatGPT की बेचैनी!

17

वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड मेटा AI लॉन्च किया है. यह एक एआई चैटबॉट है जो मेटा के वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई के जरिए लोगों के सवालों के जवाब देता है. इन ऐप्स पर एक ‘ब्लू सर्कल’ या ‘नीला गोला’ दिखाई देता है, जिसके जरिए आप मेटा एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब कंपनी इसके लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रही है. इसके आने के बाद मेटा एआई इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में कोई भी कंपनी पीछे नहीं रहना चाहती है. एआई सेक्टर में ओपनएआई का चैटजीपीटी और गूगल का जेमिनी एआई दो सबसे बड़े नाम हैं. मेटा भी मेटा एआई के जरिए इनके सामने चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही है. कंपनी अपने एआई चैटबॉट को और ज्यादा यूजफुल और बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर ला रही है.

Meta AI: वॉट्सऐप पर नया फीचर

मेटा एआई से जवाब पाने के लिए लोगों को अपना सवाल टाइप करना पड़ता है. लेकिन हर किसी को टाइपिंग करना पसंद नहीं है, क्योंकि कई लोग वॉयस मैसेज के जरिए चैट करना पसंद करते हैं. इसलिए मेटा ने वॉट्सऐप के एंड्रॉयड 2.24.16.10 बीटा वर्जन पर एक नया फीचर रिलीज किया है. इसके जरिए आप वॉयस मैसेज भेजकर मेटा एआई से कुछ भी पूछ सकते हैं.

टाइपिंग से मुक्ति, बोलकर होगा काम

मेटा एआई से किसी भी बात के बारे में पूछने के लिए आपको लंबा टेक्स्ट टाइप करने की जरूरत नहीं होगी. आप बोलकर ही अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे. वॉट्सऐप के अपडेट और नए फीचर्स पर नजर रखने वाले पोर्टल WABetaInfo ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि मेटा एआई के राइट साइड पर वॉयस मैसेज से चैट की जा सकती है.

कब आएगा मेटा एआई का नया फीचर?

मेटा ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि मेटा एआई पर वॉयस मैसेज का इस्तेमाल कौन-कौन सी भाषाओं में किया जा सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि साउथ एशिया के देशों की बड़ी आबादी को साधने के लिए वॉयस मोड फीचर लाया जा रहा है.

अभी यह भी साफ नहीं है कि वॉयस मैसेज मिलने पर मेटा एआई किस तरह जवाब देगा. फिलहाल, वॉट्सऐप के चुनिंदा बीटा टेस्टर्स ही इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब कंपनी इसे ऑफिशियली रिलीज करेगी तब आम लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.