Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

वायनाड में चोरों के लिए आपदा में अवसर… पीड़ित बोले- हमने सब कुछ खो दिया

19

देश के कई हिस्से वर्तमान समय में प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं. कई लोगों की मौत की खबर सुनने में आ रही है तो कई परिवार के बिखरने की, लेकिन इस मुश्किल समय के बीच में भी अपराध में पड़े लोग कहीं न कहीं सारी हदें भूल चुके हैं. केरल के वायनाड से ऐसी ही खबर सामने आ रही है, जहां लोग प्रकृति के प्रकोप से तो बच गए लेकिन लोगों के अपराध से बचने में नाकाम रहे.

केरल के वायनाड में 30 जुलाई की सुबह में कई लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर बन गया. इस घटना में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और अभी भी कई लोग लापता हैं. लैंडस्लाइड आने के दौरान कुछ गांवों के लोग अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित बचकर निकल गए थे. जब माहौल थोड़ा सही हुआ तो सभी अपने घर वापस आए, लेकिन उन्होंने देखा कि उनके घर से सभी सामान की चोरी हो चुका है.

आपदा में खो दिया अपना सब कुछ

इसके बाद लोगों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई. चोरी करने वालों ने राज्य में आए संकट का फायदा उठाकर इस तरह की हरकत की है. चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने खाली क्षेत्रों में अपनी गश्त बढ़ा दी है. लोगों ने पुलिस से अपील करते हुए जल्द से जल्द इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश करने को कहा है. चोरी से पीड़ित एक व्यक्ति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोगों ने इस आपदा के बीच अपना सब कुछ खो दिया है.

प्रभावित क्षेत्र में जाने पर लगा प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी सुरक्षा के लिए अपने घरों को छोड़कर चले गए और जब वापस आए तो दरवाजे टूटे हुए थे. इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि घरों को छोड़ने के बाद वो एक रिसॉर्ट में रुके थे, वहां पर उनका सारा कपड़ा चोरी हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों का जाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि किसी भी काम या बचाव अभियान के नाम पर कोई भी व्यक्ति बिना किसी की अनुमति के प्रभावित क्षेत्रों में या किसी घर में नहीं जा सकता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.