Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

टीचर ने स्कूल टॉयलेट में जबरन उतरवाए छात्राओं के कपड़े, मना करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

42

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर के एक स्कूल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में एक टीचर ने मोबाइल लाने के आरोप में छात्राओं के कपड़े उतरवा दिए। नाराज परिजनों ने मल्हारगंज पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। SI एम धुर्वे ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि, सरकारी शारदा गर्ल्स हायर सैकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक कक्षा में मोबाइल की घंटी बजने के बाद लड़कियों को टॉयलेट में ले गए और उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा। शिकायत के अनुसार, न सिर्फ कपड़े उतरवाए गए बल्कि शिक्षकों ने कहा कि अगर मोबाइल लाने की बात स्वीकार नहीं की तो वीडियो शूट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल सीमा जैन ने कहा कि एक कक्षा में छात्रा को मोबाइल फोन के साथ पाया गया। उसके बाद उसके माता-पिता को इस बारे में बताया गया है। घटना पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.