Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े और प्रवक्ता को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

75

भोपाल :  8 साल पुराने केस में भोपाल की MP -MLA कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े और प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी को 2 साल की सजा और दोनों ही नेताओं को 11- 11 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने यह सजा 2016 के धरना-प्रदर्शन के मामले में सुनाई है। दोनों नेता NSUI में रहते सीएम हाउस घेराव में शामिल थे। कोर्ट ने पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी आशुतोष चौकसे, आकाश चौहान, धनजी गिरी को 2-2 साल की सजा सुनाई है।

ये है पूरा मामला

2016 में प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के दौरान NSUI ने सीएम हाउस का घेराव किया था। इस समय पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े और विकेक त्रिपाठी भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और पथराव हुआ था, जिसके बाद विपिन वानखेड़े और विवेक त्रिपाठी समेत आशुतोष चौकसे, आकाश चौहान तथा धनजी गिरी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.