Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को भेजें ये प्यारे संदेश, रिश्ता होगा और मजबूत

143

भारत, अमेरिका, यूएई और मलेशिया जैसे तमाम देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. दोस्ती लाइफ का सबसे कीमती तोहफा माना जाता है. ऐसी कई सारी बातें होती हैं, जो हम अपने भाई-बहन या फिर रिश्तेदारों से शेयर नहीं कर पाते- वो हम अपने दोस्तों से बिंदास होकर कर देते हैं.

फ्रेंडशिप डे पर हम अपने दोस्तों को शुक्रिया कहते हैं, जो हर दुख और सुख में साथ खड़े रहते हैं. इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप दोस्तों के साथ आउटिंग, पार्टी या मूवी डेट प्लान कर सकते हैं. वैसे तो दोस्तों को थैंक्स कहने के लिए एक दिन काफी नहीं है लेकिन इस मौके को अपने हाथ से न जाने दें.

फ्रेंडशिप पर आप अपने दोस्त को प्यारा तोहफा भेंट कर सकते हैं. अगर आपका दोस्त दूर रहता है तो उन्हें मैसेज या शायरी भेजकर इस दिन को और ज्यादा यादगार बना सकते हैं.

फ्रेंडशिप डे पर संदेश

  1. बदल सी गई है अब यह जिंदगी, लेकिन वो दोस्त वही पुराने हैं. किसी दिन की मोहताज नहीं यह यारी,हमारे दोस्ती के तो जमाने हैं…हैप्पी इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे
  2. दोस्ती कोई खोज नहीं होती, दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती, अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना, क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं..हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे
  3. दूर जाना तुम, न दूर हम जाएंगे. अपने-अपने हिस्से की दोस्ती हम निभाएंगे… हैप्पी फ्रेंडशिप डे
  4. भगवान जिन्हें खून के रिश्तों में बांधना भूल जाता है,उन्हें सच्चे दोस्त बनाकर अपनी गलती सुधारता है…हैप्पी फ्रेंडशिप डे
  5. दोस्ती का मतलब ही खास होता है,साथ खड़े रहना चाहे दूर ही क्यों न हो… फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं
  6. हर खुशी में शामिल मेरा दोस्त होगा, क्योंकि उसके साथ के बिना मेरा एक दिन नहीं होगा…फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.